मजबूरी का फायदा या रातों-रात अमीर बनने की चाहत, मुजफ्फरपुर में पकड़ाया शराब का 'लेडीज नेटवर्क'

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पताही के पास घेराबंदी कर 5 महिला तस्करों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

 Muzaffarpur Liquor Smuggling: शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की विशेष टीम को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के पताही के पास घेराबंदी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 महिला तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी महिलाएं सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के अखाड़ाघाट की रहने वाली हैं. बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के बीच आसान कमाई के लालच में महिलाएं इस अवैध सिंडिकेट का आसान शिकार बन रही हैं.

यूपी से ट्रेन और ऑटो का सफर, नाकेबंदी में चढ़ीं हत्थे

उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला तस्करों का गिरोह उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए शराब की खेप लेकर निकला है. महिलाएं छपरा स्टेशन पर उतरकर ऑटो से मुजफ्फरपुर आ रही थीं. सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर जब ऑटो की तलाशी ली गई, तो उनके पास मौजूद बैगों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. ऑटो चालक को भी इस तस्करी की भनक नहीं थी.

तंगी में आसान कमाई का जाल, नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम

पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिलाएं कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में यूपी से सस्ती शराब लाकर स्थानीय बाजारों में महंगे दामों पर बेचती थीं. बेरोजगारी और गरीबी का फायदा उठाकर शराब माफिया ऐसी महिलाओं को अपने सिंडिकेट में शामिल कर रहे हैं. फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम इनसे पूछताछ कर मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: यशी सिंह अपहरण कांड: हाईकोर्ट ने सीबीआइ को लगाई फटकार, जांच में तेजी का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >