Brabu News गृह विज्ञान में विवि को मिलेंगे 14 असिस्टेंट प्राेफेसर

गृह विज्ञान में विश्वविद्यालय को असिस्टेंट प्राेफेसराें मिलेंगे

-विवि सेवा आयाेग ने गृह विज्ञान के 83 असिस्टेंट प्राेफेसर चुने वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर Brabu News बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयाेग ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए गृह विज्ञान के 83 असिस्टेंट प्राेफेसराें का चयन किया है. आयाेग की ओर से सभी चयनित अभ्यर्थियाें काे काेटिवार विवि आवंटित किया है. इसमें बीआरएबीयू को 14 शिक्षक मिलेंगे. आयाेग से चयनित अभ्यर्थियाें की सूची मिलने के बाद विवि स्तर पर डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करके काॅलेजाें में पाेस्टिंग दी जायेगी. आयाेग ने रिक्त 83 पदाें पर नियुक्ति की प्रक्रिया चार साल पहले शुरू की थी. अकादमिक अंक, शैक्षणिक उपलब्धियाें के साथ साक्षात्कार के आधार पर अंतिम रूप से 82 अभ्यर्थियाें का चयन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >