केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अग्निपीड़ितों को दी सांत्वना

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अग्निपीड़ितों को दी सांत्वना

सकरा़ केन्द्रीय मंत्री सह लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ सकरा प्रखंड के रामपुर मणि गांव पहुंचे और अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दी. साथ ही घटना में आग से जलकर चार मासूमों की हुई मौत को लेकर परिजनों को सरकारी सहायता राशि का चार-चार लाख रुपये का चेक दिया. केन्द्रीय मंत्री ने एसडीओ पूर्वी से कहा कि आग लगने से लगभग 70 परिवार को 20-20 हजाये रुपये जल्द मुहैया कराएं. साथ ही आग लगने के कारणों का पता लगाकर कार्रवाई करें. साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री से बात कर दमकल गाड़ी हर प्रखंडों में उपलब्ध कराया जाएगा. मौके पर प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, आइटी सेल प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार रानू, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार, मुजफ्फरपुर सह प्रभारी राजकुमार पासवान, प्रदेश महासचिव संजय पासवान, प्रदेश महासचिव विनीता सिंह, प्रदेश महासचिव संजय पासवान, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पिंकी कुमारी, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, जिला पार्षद संगीत पासवान, अजय पासवान, पूर्व प्रमुख अनिल राम, डाॅ परमानन्द राय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >