ट्रेन में मिला लावारिस बैग, 60 बोतल शराब बरामद

ट्रेन में मिला लावारिस बैग, 60 बोतल शराब बरामद

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मुजफ्फरपुर स्टेशन पर एक लावारिस बैग से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है. बरामदगी तब हुई जब आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह और उनकी टीम गश्त कर रही थी. शनिवार की दोपहर करीब 1:45 बजे भगवानपुर आउटपोस्ट के एएसआई चंद्रशेखर सिंह को प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर एक काला पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिला. उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी बैग को अपना नहीं बताया. शक होने पर बैग की तलाशी ली गई. तब बैग से कुल 60 बोतलें शराब मिली. इस संबंध में जीआरपी थाना मुजफ्फरपुर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >