बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक की पांचवीं मेधा सूची की जारी, 32 हजार छात्रों को मौका

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने स्नातक सत्र 2026-30 के लिए पांचवीं मेधा सूची जारी कर दी है. इस सूची में 32 हजार विद्यार्थियों को जगह मिली है, जिन्हें 5 से 8 अगस्त तक आवंटित कॉलेजों में नामांकन कराना होगा.

BRABU UG fifth merit list: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए पांचवीं मेधा सूची जारी कर दी है. इस सूची के जारी होने से उन हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो अब तक दाखिले से वंचित थे. छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं.

5 से 8 अगस्त तक होगा नामांकन, 32 हजार छात्र शामिल

पांचवीं मेधा सूची में कुल 32 हजार विद्यार्थियों को जगह मिली है. इनमें लगभग 9 हजार ऐसे छात्र हैं जिन्होंने नया आवेदन किया था, जबकि शेष वे विद्यार्थी हैं जिन्होंने अपने पूर्व आवेदन में संशोधन (एडिट) किया था. इस सूची के आधार पर आवंटित कॉलेजों में 5 से 8 अगस्त तक नामांकन की प्रक्रिया संचालित की जाएगी. विश्वविद्यालय के अनुसार, चार मेधा सूचियों के माध्यम से अब तक लगभग 1.5 लाख छात्र स्नातक में दाखिला ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें... पीजी छात्रों को हर साल मिलेंगे 1.5 लाख रुपये, यूजीसी की बड़ी स्कॉलरशिप योजना के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल

दस्तावेजों की होगी जांच, राजभवन द्वारा तय शुल्क ही देय

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि नामांकन के समय अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक दस्तावेजों का गहन भौतिक सत्यापन किया जाए. प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी मिलने पर नामांकन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा. इसके अतिरिक्त, प्राचार्यों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि वे राजभवन द्वारा निर्धारित मानक शुल्क ही वसूलें. कॉलेजों को अपना शुल्क ढांचा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने और उसकी एक प्रति विश्वविद्यालय में जमा करने का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ें... महिला को गर्भवती करने' के नाम पर युवक से ₹27 हजार की ठगी, ₹8 लाख का दिया था लालच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >