अहियापुर थाना क्षेत्र में ऑटो से बैटरी चोरी करते दो चोर गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Two thieves arrested for stealing battery from auto

मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे दो चोरों को पुलिस ने धर दबोचा है. स्थानीय लोगों ने दो चोर को एक ऑटो से बैटरी चोरी करते हुई रंगे हाथों पकड़ा और तुरंत पुलिस को सूचित किया. अहियापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बतया कि चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है. गिरफ्तार चोरों की पहचान अहियापुर थाना के हरी साह चौक के मणितोष कुमार व संजीत कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >