महाबीरी झंडा फहराने के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दाे झुलसे

Two people got burnt after coming

मुजफ्फरपुर . साहेबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को महाबीरी झंडा फहराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रवि रंजन महाबीरी झंडा फहरा रहे थे. इसी दौरान अचानक ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए. करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के दौरान गांव का ही सुमन कुमार भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया. परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को उठाकर इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया.यहां डॉक्टरों ने रवि रंजन की स्थिति नाजुक बताई है .वहीं सुमन कुमार को भी जलने का इलाज किया जा रहा है. फिलहाल एसकेएमसीएच में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >