नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने की पहल, मुजफ्फरपुर में गूंजी शास्त्री जी की अमर रचनाएं

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री की जयंती पर कला संस्कृति विभाग ने भव्य समारोह आयोजित किया. प्रतियोगिता के जरिए 70 से अधिक छात्रों ने शास्त्री जी के साहित्यिक योगदान और प्रकृति प्रेम को भाषण व चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया. इस पहल का उद्देश्य युवाओं को शास्त्री जी की समृद्ध विरासत से जोड़ना है.

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में कला संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन ने मिलकर महान साहित्यकार आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई. इस खास मौके पर स्कूली बच्चों के लिए भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने शास्त्री जी के विराट व्यक्तित्व और उनके साहित्यिक योगदान पर चर्चा की, वहीं चित्रकला के जरिए उनके प्रकृति प्रेम और मानवीय मूल्यों को कैनवास पर उतारा. निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया. इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों और कवियों ने शास्त्री जी की साहित्य यात्रा को याद किया और अपनी रचनाओं का पाठ भी किया.

कला संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को महान साहित्यकारों के करीब लाना और उनके ज्ञान में वृद्धि करना है. कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल फलक ने किया. इस आयोजन में डॉ. मीनाक्षी मिनल, प्रमोद नारायण मिश्र और प्रदीप कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >