kids camp: शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बी. एन. झा के निधन पर किड्स कैम्प इंटरनेशनल स्कूल के विद्यालय परिसर में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दुखद अवसर पर विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने एकजुट होकर दिवंगत आत्मा को अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की.
दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
शोक सभा के दौरान विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही, ईश्वर से यह भी कामना की गई कि वे शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का संबल प्रदान करें. डॉ. झा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई स्तब्ध है.
चिकित्सा जगत ने खोया एक महान और समर्पित व्यक्तित्व
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. झा के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक अत्यंत कुशल, समर्पित और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण चिकित्सक थे. उन्होंने हमेशा अपनी सेवा को सर्वोपरि रखा और जरूरतमंदों की मदद की. समाज और चिकित्सा के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा. वक्ताओं ने कहा कि उनके जाने से चिकित्सा जगत ने एक महान व सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा खलेगी. शोक सभा के अंत में विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.
