Transformer Replaced: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां विधानसभा क्षेत्र के अहियापुर थाना अंतर्गत सहवाजपुर पंचायत के वार्ड-01 (वीनू नगर रोड) में ट्रांसफार्मर जलने की समस्या का त्वरित समाधान कर लिया गया है. स्थानीय विधायक श्रीमती बेबी कुमारी की विशेष पहल पर महज 24 घंटे के भीतर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई है.
विधायक के निर्देश पर बिजली विभाग ने की त्वरित कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, कल दोपहर अचानक ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी और बिजली संकट जैसी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था. इस गंभीर समस्या की सूचना मिलते ही अहियापुर मंडल अध्यक्ष नवनीत सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी विधायक बेबी कुमारी को दी. विधायक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया, जिसके बाद विभागीय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया.
ग्रामीणों ने विधायक और मंडल अध्यक्ष के प्रति जताया आभार
बिजली बहाल होने से स्थानीय लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है. इस मौके पर नवीन श्रीवास्तव, रवि रंजन कुमार, चंदन ओझा, विशाल कुमार और सुनील कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक बेबी कुमारी और मंडल अध्यक्ष नवनीत सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है. ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की तत्परता से उन्हें इस बड़ी समस्या से जल्द राहत मिल गई है.
