दरभंगा व सहरसा से खुलने वाली ट्रेन जंक्शन से जायेगी

दरभंगा व सहरसा से खुलने वाली ट्रेन जंक्शन से जायेगी

मुजफ्फरपुर. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दरभंगा व सहरसा से स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया गया है. पूर्व मध्य रेल ने एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की है. जिसमें 04051 दरभंगा-नयी दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल को दरभंगा से 20.30 बजे खुलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 20.00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. इसी तरह 04037 सहरसा-नयी दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 27 अप्रैल को सहरसा से 7 बजे खुलकर बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 7 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >