मुजफ्फरपुर: सिकंदरपुर में सीवरेज पाइप बिछाने का काम शुरू, 20 से 27 अगस्त तक रूट डायवर्ट

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी योजना के तहत सीवरेज पाइप बिछाने का काम शुरू, सिकंदरपुर गौशाला के पास 27 अगस्त तक ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।

 Muzaffarpur Smart City:  स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत क्षेत्र आधारित विकास (एडीबी) परियोजना में अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम (एसटीपी) निर्माण कार्य की रफ्तार तेज कर दी गई है. परियोजना के तहत सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए वार्ड संख्या 13 और 14 स्थित सिकंदरपुर गौशाला (हनुमान मंदिर) के समीप की सड़क पर 20 अगस्त से 27 अगस्त तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर आम लोगों से सहयोग की अपील की है.

धूल नियंत्रण और बैरिकेडिंग के सख्त निर्देश

नगर आयुक्त ने कार्यदायी एजेंसी को निर्माण स्थल पर पुख्ता बैरिकेडिंग करने का कड़ा निर्देश दिया है. इसके साथ ही स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए नियमित अंतराल पर पानी का छिड़काव करने और सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है.

यातायात प्रबंधन और वैकल्पिक मार्ग

  • ट्रैफिक पुलिस की तैनाती: रूट डायवर्जन को सुचारू रखने के लिए दिन में 5 और रात में 5 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
  • छोटे वाहन चालक: बाइक, ऑटो व कार सवार अखाड़ाघाट रोड से जर्दा फैक्ट्री व काली मंदिर होते हुए सिकंदरपुर चौक मार्ग का इस्तेमाल करें.
  • भारी वाहनों पर रोक: प्रभावित मार्ग पर भारी कमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा.
  • वन-वे नियम: क्षेत्र में पूर्व से लागू सभी यातायात प्रतिबंध व वन-वे व्यवस्था यथावत प्रभावी रहेंगे.

जाम से निपटने के लिए विशेष इंतजाम

निर्माण कार्य के दौरान शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए सिकंदरपुर और नगर थाना क्षेत्र में विशेष प्रबंध किए गए हैं. निगम ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग करें.

ये भी पढ़ें: मड़वन में फोरलेन किनारे बेहोश मिला युवक, नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >