मैठी टोल प्लाजा पर जबरन वसूली और मारपीट का आरोप, ट्रक चालक एसोसिएशन ने थाने में जताया विरोध

गायघाट के मैठी टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से जबरन वसूली और मारपीट का मामला सामने आया है। ट्रक चालक संघ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Maithi Toll Plaza:  जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित मैठी टोल प्लाजा प्रबंधन की मनमानी और नियमों की अनदेखी के खिलाफ ट्रक चालक एसोसिएशन संघ ने मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को संघ के सदस्यों ने गायघाट थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और लिखित शिकायत सौंपते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की. संघ का आरोप है कि टोल प्रबंधन द्वारा निर्धारित नियमों को ताक पर रखकर स्थानीय मार्गों पर अवैध बैरियर लगाए गए हैं और चालकों से जबरन अवैध वसूली की जा रही है.

बैरियर लगाकर वसूली और मारपीट का लगाया आरोप

संघ के जिला सलाहकार सुनील कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मैठी-पिलखी मार्ग पर हनुमान मंदिर, बेरुआ ढलान कट और मैठी चौक के समीप अवैध बैरियर लगाकर चालकों को रोका जाता है. चालकों से जबरन नकदी वसूली जाती है और बदले में कोई वैध रसीद नहीं दी जाती. राशि देने से मना करने पर चालकों के साथ बदसलूकी, मारपीट और छिनतई की जाती है.

एसोसिएशन द्वारा लगाए गए मुख्य आरोप

  • लूटपाट व मारपीट: 13 अगस्त को एक चालक से मारपीट कर 5 हजार नकद व सोने की चेन छीनने का मामला, जिसकी प्राथमिकी दर्ज है.
  • फास्टैग से जबिया कटौती: नकद देने से मना करने पर वाहनों को जबरन टोल प्लाजा ले जाकर फास्टैग से पैसे काटे जाते हैं.
  • नियमों का उल्लंघन: एनएचएआई (NHAI) के कैशलेस और पारदर्शी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

जांच के बाद कानूनी कार्रवाई का आश्वासन

थानाध्यक्ष जेपी गुप्ता ने बताया कि ट्रक चालकों के आवेदन के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. विरोध प्रदर्शन के दौरान मो. अरमान, पप्पू कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, शिबू कुमार, नवीन कुमार, राजीव कुमार, मो. अतानुल और शिवजी राय समेत कई चालक मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: मनियारी में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, कंटेनर व स्कॉर्पियो से 300 कार्टन शराब जब्त, दो गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुंवर

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों का समृद्ध अनुभव. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ है. निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >