अधिवक्ता के घर से कैश व कागजात की चोरी

अधिवक्ता के घर से कैश व कागजात की चोरी

मुजफ्फरपुर.

संजय सिनेमा रोड के रहने वाले अधिवक्ता राम सागर महाराज के घर से कैश व जरूरी कागजात चोरी हो गयी है. मामले को लेकर उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि घटना की रात एक बजे ग्राउंड फ्लोर के पूर्व के कमरे से 41 हजार नकदी व जरूरी कागजात चोरी कर लिया.

कच्ची-पक्की चौक पर युवती का मोबाइल छीना

मुजफ्फरपुर.

बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने कच्ची पक्की चौक पर हर्षिता कुमारी से मोबाइल झपट लिया. घटना शुक्रवार देर शाम की है. मामले को लेकर पीड़िता ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. हर्षिता मूल रूप से मुंगेर जिले की रहने वाली है. सदर थाना के भिखनपुरा में वह किराये के मकान में रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >