दो आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला तोड़ लाखों की चोरी, किसान का मोटर भी ले उड़े चोर

बिहार के बंदरा प्रखंड में चोरों ने दो आंगनबाड़ी केंद्रों को निशाना बनाया. लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति, जिसमें एलईडी टीवी, इनवर्टर और बैटरी शामिल थे, चोरी हो गई. चोरों ने किसान के खेत से सिंचाई के लिए लगा मोटर भी चुरा लिया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है.

Bandra Anganwadi Theft: जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत पियर थाना क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने दो अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य की सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना सिमरा हिराई हरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 22 और करैला गांव स्थित केंद्र संख्या 109 की है. जहां चोरों ने ताला काटकर एलईडी टीवी. इनवर्टर और बैट्री चुरा ली.

हिराई हरपुर में टीवी-बैट्री के साथ किसान का मोटर भी चोरी

हिराई हरपुर केंद्र से चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने केंद्र से करीब 200 फीट दूर रामप्रवेश पंडित के खेत में सिंचाई के लिए लगा बिजली का मोटर भी पार कर दिया. सोमवार सुबह करीब सात बजे जब सहायिका सुदामा देवी केंद्र पहुंचीं. तो कमरे का ताला कटा मिला. टीवी बॉक्स का पल्ला टूटा था और उसमें रखा एलईडी. टेबल से इनवर्टर व बैट्री गायब थे. सहायिका ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य सूरज कुमार और सेविका इंदु कुमारी के पति शंकर महतो को दी.

चारदीवारी फांदकर घुसे थे चोर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

सेविका के पति ने बताया कि बीमार होने के कारण सेविका छुट्टी पर हैं. चारदीवारी के पास पत्थर रखा मिला है. जिससे कयास लगाया जा रहा है कि चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे थे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.

करैला में भी केंद्र संख्या 109 से उड़ाए उपकरण

उधर करैला स्थित केंद्र संख्या 109 से भी बीती रात चोरों ने एलईडी. इनवर्टर और बैट्री की चोरी कर ली. एक ही रात में दो केंद्रों पर एक जैसे पैटर्न से हुई चोरी से ग्रामीणों को आशंका है कि दोनों वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है. पियर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि डायल-112 और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है. मामले की जांच कर चोरों की पहचान की जा रही है.

ये भी पढ़ें: गश्ती के दौरान 55 हजार की अवैध वसूली मामले में सिवाइपट्टी के दारोगा निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सूर्यमणि कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव प्राप्त है. क्राइम, सामाजिक और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है. अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्यपरक लेखन और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के कारण उन्होंने पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई है. उनकी खबरें पाठकों को सटीक, विश्वसनीय और संतुलित जानकारी प्रदान करती हैं.

 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >