Muzaffarpur : पागल कुत्ते ने दर्जनभर लोगों को काटकर किया जख्मी

Muzaffarpur : पागल कुत्ते ने दर्जनभर लोगों को काटकर किया जख्मी

औराई. थाना क्षेत्र के नयागांव व बभनगावां में एक पागल कुत्ते का मंगलवार को दिन भर खौफ रहा़ कुत्ते ने करीब 10 लोगों को काट लिया. औराई सीएचसी में सभी को एंटी रेबिज की वैक्सीन लगायी गयी, जबकि आधा दर्जन लोगों को स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया. जख्मी लोगों में नंदनी कुमारी (8), अनन्या कुमारी (6 माह) पिता मोहन, अनुराधा कुमारी (5) पिता संजीत कुमार, शिवांगी कुमारी (4), प्रशांत कुमार (8), प्रीति कुमारी (3), मो. इरशाद (12), प्रियांशु कुमार (10), रंगीला देवी (30), सना फातिमा (6), शंकर सहनी (55), प्रशांत कुमार (20) समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >