पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगा शराब धंधेबाज ने किया हमला

पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगा शराब धंधेबाज ने किया हमला

प्रतिनिधि, मोतीपुर बरुराज थाना क्षेत्र के बरुराज पानी टंकी मोहल्ले में पुलिस का मुखबिर होने के शक में शराब कारोबारी ने तारकेश्वर कुमार पर लाठी से हमला कर दिया. उनके हाथ में गंभीर चोट लगी है. इस बाबत उन्होंने गांव के ही अवधेश राय, जलेश राय सहित आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने अवधेश राय के मड़ईनुमा घर से देशी शराब बरामद किया. दोनों मौके से भागने में सफल रहे. बताया जा रहा है कि जलेश राय बरुराज थाना से ही शराब बरामदगी के मामले में जेल जा चुका है. तारकेश्वर राय ने बताया कि सुबह से ही अवधेश राय और जलेश राय उन्हें मुखबिर बताकर गाली दे रहा था. जब वे उससे पूछना चाहे तो दोनों ने मिलकर उनपर लाठी से हमला कर दिया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. साथ ही शराब बरामदगी मामले में अलग से एफआइआर दर्ज की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >