Muzaffarpur : घर से नाबालिग लड़की काे उठाकर ले गये अपहर्ता

Muzaffarpur : घर से नाबालिग लड़की काे उठाकर ले गये अपहर्ता

प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले एक नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर लिया गया़ इसको लेकर अपहृत की मां ने पांच लोगों के खिलाफ शनिवार को अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी. महिला ने पुलिस को बताया कि छह मई की देर रात घर के गेट खुलने तथा घर में कुछ लोगों के चलने की आहट मिली. जब जाकर देखा तो मेरी नाबालिग लड़की को सभी आरोपी जबरन उठाकर ले जा रहे थे. इसके बाद शोर मचाया. तब तक सभी आरोपी उसे लेकर फरार हो गये. अपहृत की मां ने शादी करने की नीयत से अपहरण करने की आशंका जतायी है़ उसने गायघाट थाना क्षेत्र के राजन कुमार, विकास कुमार, संजीव ठाकुर, बबलू कुमार उर्फ दिलीप कुमार और इसकी पत्नी रितू देवी को नामजद व अन्य अज्ञात पर अपहरण का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >