आरीडएस कॉलेज के पास प्रोफेसर का मोबाइल छीना

घटना गुरुवार देर शाम की है

मुजफ्फरपुर . बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने आरडीएस कॉलेज के समीप सब्जी खरीदने जा रहे प्रोफेसर संजय कुमार सिंह का मोबाइल झपट लिया. संजय सिंह मूल रूप से मधुबनी जिले के रहने वाले हैं. वर्तमान में वह आरबीटीएस कॉलेज में पोस्टेड है. घटना गुरुवार देर शाम की है. मामले को लेकर उन्होंने मोबाइल झपटने की शिकायत काजीमोहम्मदपुर थाने में शुक्रवार को दी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि गुरुवार की शाम वह सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे. इस बीच एक जरूरी कॉल आ गया. पॉकेट से मोबाइल निकाल कर बात कर ही रहा था कि पीछे से आये बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और रामदयालु गुमटी की ओर फरार हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >