लोको पायलट बन चोरी करने वाला शातिर जा चुका है प्रयागराज जेल

लोको पायलट बन चोरी करने वाला शातिर जा चुका है प्रयागराज जेल

मुजफ्फरपुर. लोको पायलट बन ट्रेनों में चोरी करने के आरोप में जेल भेजा गया बदमाश प्रयागराज जेल में डेढ़ वर्ष रहा था. वहा से जेल से निकलने के बाद पूसा थाना क्षेत्र का श्रवण पासवान 23 अप्रैल को मिथिला एक्सप्रेस से यात्री का सामान चोरी कर ढोली स्टेशन के समीप उतर कर भागते हुए पकड़ा गया. जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि जेल भेजने के बाद जब इसके आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया गया तो जानकारी मिली कि प्रयागराज जीआरपी थाने में इस पर आठ केस दर्ज है. उन कांडों में यह डेढ़ वर्ष तक जेल में रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >