Muzaffarpur : संदेहास्पद स्थिति में बाइक सवार का शव बरामद

Muzaffarpur : संदेहास्पद स्थिति में बाइक सवार का शव बरामद

प्रतिनिधि, कुढ़नी/सरैया तुर्की थाना क्षेत्र में तुर्की-सरैया पथ पर छाजन में वास्तु विहार के समीप एक बाइक सवार की सड़क किनारे संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया गया़ तुर्की पुलिस अनियंत्रित बाइक के एक पेड़ से टकराने से युवक की मौत होने की पुष्टि की है. वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. शव पर कहीं जख्म का निशान है. दोनों पैर में लगभग आधा दर्जन जगह पर फोड़ा देखा गया. शरीर से चमड़ा हटा हुआ भी देखा गया. शव और बाइक में भी दूरी पायी गयी है. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर परिजनों को सूचना दी. परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान सरैया थाना क्षेत्र की राजारामपुर पंचायत के गोपालपुर नेउरा गांव निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र विकास कुमार (30) के रूप में हुई है. मृतक दूसरे प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता था. बेटे के बर्थडे पर गांव में मिठाई बांटकर बाइक से निकला था विकास परिजनों ने बताया कि विकास अपने इकलौते पुत्र के जन्मदिन पर शुक्रवार की सुबह पड़ोस में मिठाई बांटकर लगभग 12 बजे दिन में बाइक से किसी को बिना बताये निजी कार्य से निकला था. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि विकास शव सड़क किनारे पड़ा है. शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं है. दोनों पैरों में आधा दर्जन जगह पर फोड़ा देखा गया. बाइक और शव में भी दूरी पायी गयी. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. साथ ही बताया कि विकास किसके बुलावे पर तुर्की की तरफ आया था, यह उसके मोबाइल कॉल डिटेल्स से ही पता चल पायेगा. मामले में तुर्की थानाप्रभारी प्रमोद कुमार ने अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने से बाइक चालक विकास की घटनास्थल पर ही मौत होने की बात कही है. पुलिस बाइक जब्त कर लिया है. वहीं परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त करने पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पायेगा. परिजनों के आवेदन के आधार पर ही अनुसंधान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >