कांटी में बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने शिक्षिका का पर्स झपटा

बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने मंगलवार को चलती ऑटो से शिक्षिका दिव्या वरदायिनी का पर्स झपट लिया.

संवाददाता, मुजफ्फरपुर बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने मंगलवार को चलती ऑटो से शिक्षिका दिव्या वरदायिनी का पर्स झपट लिया. घटना कांटी थाना क्षेत्र के फरदोपुल के समीप की है. बाइक सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. घटना के समय वह नरगी जिवनाथ स्कूल से छुट्टी लेकर घर लौट रही थी. छीने गए पर्स में मोबाइल फोन व स्कूल से संबंधित व निजी कागजात था. पीड़ित शिक्षिका ने कांटी थाने में प्राथमिकी को लेकर लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस को दिये शिकायत में दिव्या वरदायिनी ने बताया है कि वह शहर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली की रहने वाली है. वर्तमान में नगरी जीवनाथ स्कूल में शिक्षिका है. मंगलवार को स्कूल से छुट्टी लेकर ऑटो से घर लौट रही थी. जैसे ही फरदो पुल के पास ऑटो पहुंची कि पीछे से आये बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर उसका पर्स झपट लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >