एसकेएमसीएच में ऑटोमेटिक मशीन से कोरोना की जांच शुरू

एसकेएमसीएच में आॅटोमेटिक मशीन से कोरोना की जांच शुरू

मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार के पांच जिलों से आ रहे कोरोना संदिग्ध के सैंपल की जांच में अब देरी नहीं होगी. एसकेएमसीएच में नयी ऑटोमेटिक मशीन का ट्रायल शनिवार को किया गया, जो सफल रहा. सोमवार से इस मशीन से सैंपल की जांच शुरू हो जायेगी. इस मशीन से एक बार में 500 सैंपल की जांच हो सकेगी. प्राचार्य डॉ विकास कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं.

ऐसे में कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ाने के लिए यह मशीन लगायी गयी है. नयी मशीन से छह घंटे में 500 सैंपल की जांच होगी. मुजफ्फरपुर समेत आसपास के पांच जिलों के कोरोना संदिग्धों की जांच एसकेएमसीएच में होती है. यह ऑटोमेटिक मशीन है. नयी मशीन से काफी तेजी से जांच होगी. जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार भी खत्म होगा. ट्रू-नेट मशीन से कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच दो दिनों में शुरू हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >