सरैया में अज्ञात वाहन की ठोकर से टेंपो चालक की मौत

सरैया में अज्ञात वाहन की ठोकर से टेंपो चालक की मौत

प्रतिनिधि, सरैया जैतपुर थाना क्षेत्र में एनएच-722 पर रविवार की देर रात पोखरैरा चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मालवाहक टेंपो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा निवासी राजकिशोर सिंह के पुत्र दीपक सिंह राजपूत (29) के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़ बताया गया कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर के कारण चालक स्टीयरिंग में फंस गया. पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद जख्मी को बाहर निकाला और हाइवे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा. वहीं सूचना पर पहुंचे परिजन जख्मी को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया गया दीपक सिंह राजपूत अपने बड़े भाई के साथ मनिकपुर चौक स्थित फल मंडी में फल का थोक व्यवसाय करता था. परिजनों ने बताया कि दीपक रविवार की देर रात्रि अपना टेंपो लेकर मुजफ्फरपुर स्थित बाजार समिति से फल लाने जा रहा था. इसी क्रम में पोखरैरा चौक के निकट अज्ञात वाहन सामने से जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया, जिससे दीपक टेंपो की स्टीयरिंग में फंसकर लहूलुहान होकर बेहोश हो गया. पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकालकर अस्पताल में भेजा गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया. मृतक को एक लड़का व एक लड़की है. थानाप्रभारी कुन्दन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से घायल को बाहर निकाल कर हाइवे एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया. जख्मी की मौत की सूचना मिली है. मामले में आवेदन नहीं मिला है, मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >