कोचिंग जाने के लिए किशोरी लापता

Teenage girl missing to go for coaching

मुजफ्फरपुर . मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली से बेला कोचिंग जाने के लिए घर से निकली एक किशोरी लापता हो गई. उसकी खोजबीन में जब परिजन नाकाम रहे तो थक-हारकर मिठनपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिजनों के अनुसार, छात्रा रोज की तरह सुबह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी. लेकिन जब देर रात तक वह नहीं लौटी. परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है. इधर, अहियापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पंकज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. छात्रा की कॉल डिटेल्स व लोकेशन के आधार पर जांच की जा रही है. आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >