Muzaffarpur : बागमती नदी में डूबने से किशोर की मौत

Muzaffarpur : बागमती नदी में डूबने से किशोर की मौत

बेनीबाद में शिव मंदिर में पूजा करने गया था किशोर प्रतिनिधि, गायघाट बेनीबाद थाना क्षेत्र के बागमती नदी में 10 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गयी. किशोर की पहचान बेनीबाद के ही कृष्णा शर्मा के पुत्र अभिषेक शर्मा के रूप में की गयी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़ जानकारी के अनुसार, वह परिजनों के साथ बेनीबाद स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गया था. उस दौरान वह परिजनों के साथ बागमती नदी में स्नान करने लगा. पानी का बहाव तेज होने के कारण वह धारा के साथ बहने लगा. जब तक लोग उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक वह तेज धारा में बह गया. सूचना पर थानाध्यक्ष साकेत शार्दुल पहुंचे और स्थानीय गोताखोर को बुलाया. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद किशोर के शव को बरामद किया जा सका. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >