मुजफ्फरपुर दुष्कर्म कांड में फैसला सुरक्षित, आरोपित मुकेश राय पर 31 जुलाई को सुनाया जाएगा फैसला

मुजफ्फरपुर pocso मामले में न्याय की घड़ी नजदीक आ गई है. विशेष कोर्ट पॉक्सो एक्ट संख्या-तीन ने फैसले की तारीख तय कर दी है. 31 जुलाई को अभियुक्त मुकेश कुमार राय के खिलाफ अंतिम फैसला सुनाया जाएगा.

Muzaffarpur Pocso Case: जिले में टेडी बीयर दिलाने का झांसा देकर छात्रा का अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में न्याय की घड़ी नजदीक आ गई है. विशेष कोर्ट पॉक्सो एक्ट संख्या-तीन की न्यायाधीश ने इस संवेदनशील मामले में फैसले की तिथि निर्धारित कर दी है. दरियापुर कफेन के रहने वाले आरोपित मुकेश कुमार राय के खिलाफ कोर्ट आगामी 31 जुलाई को अपना अंतिम फैसला सुनाएगा. इस खबर के सामने आने के बाद कोर्ट परिसर से लेकर पीड़िता के गांव तक सरगर्मी बढ़ गई है.

कार से अगवा कर सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म

यह दर्दनाक वारदात पिछले साल 31 मई 2025 को अंजाम दी गई थी. आरोपित मुकेश कुमार राय ने छात्रा को बहला-फुसलाकर पहले टेडी बीयर दिलाने का लालच दिया था. आरोपित ने छात्रा से कहा था कि वह रात को अपनी मां के मोबाइल से उसे कॉल करे. जब छात्रा ने फोन किया, तो आरोपित उसे अपनी कार में बैठाकर एनएच-28 के एक सुनसान इलाके में ले गया. वहां आरोपित ने छात्रा के साथ मारपीट की और डरा-धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

ग्रामीणों ने घेरा तो गाड़ी से रौंदने की कोशिश की

देर रात जब आरोपित छात्रा को कार से वापस छोड़ने आया, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसे देख लिया. शंका होने पर ग्रामीणों ने आरोपित की गाड़ी पर पथराव कर दिया. खुद को घिरा देख आरोपित ने कार से ग्रामीणों को रौंदने का प्रयास किया. इस हंगामे में उसकी गाड़ी का शीशा टूट गया और वह कार को चालू हालत में ही छोड़कर पड़ोसी के घर में जाकर छिप गया. इसके बाद पीड़िता ने रोते हुए परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई.

महिला थाने में दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी

घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पहले स्थानीय तुर्की थाना में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी. वहां से इनकार किए जाने के बाद परिजनों ने महिला थाने में न्याय की गुहार लगाई और प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की. अब कोर्ट के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >