महिमा हत्याकांड में करीबियों पर शक, संदिग्ध को बांड पर छोड़ा

महिमा हत्याकांड में करीबियों पर शक, संदिग्ध को बांड पर छोड़ा

पुलिस ने पूछताछ के लिए एक को लिया था हिरासत में

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जल संसाधन विभाग की सहायक अभियंता रहीं महिमा की हत्या मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को गुरुवार को हिरासत में लिया था. शुक्रवार को उससे पूछताछ के बाद थाने से पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. इसकी पुष्टि थानेदार अस्मित कुमार ने की है.

थानेदार ने बताया कि मोबाइल के सीडीआर व टेक्निकल इनपुट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. इसी कड़ी में एक संदिग्ध को बेला इलाके से लाया गया था. उससे पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है. हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाना सदर पुलिस के लिए चुनौती है. एसएसपी ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसआइटी का गठन किया है. इसमें तीन अलग-अलग टीम टेक्निकल, मैनुअल व वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा कर रही हैं. कई विभाग के कर्मियों से भी पूछताछ की गयी है. लेकिन, अब तक किसी का सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस ने करीबियों से भी पूछताछ की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >