मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर ट्रेन के फेरे बढाए, दो ट्रेनों के परिचालन में विस्तार

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन के एक-एक फेरे बढ़ाये गये हैं.

मुजफ्फरपुर. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन के एक-एक फेरे बढ़ाये गये हैं. जिसमें 05271 मुजफ्फरपुर से 17 मई को यशवंतपुर के लिए खुलेगी. वहीं 05272 स्पेशल पर 20 मई को यशवंतपुर से मुजफ्फरपुर के लिए खुलेगी. बता दें मंगलवार को भी यशवंतपुर से मुजफ्फरपुर के लिए गाड़ी खुली है.

मुजफ्फरपुर से जुड़ी दो ट्रेनों के परिचालन में विस्तार

मुजफ्फरपुर. जंक्शन से चलनेवाली दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को बढ़ाया गया है. 07315 हुबली जंक्शन से मुजफ्फरपुर 4 जून से 11 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. वहीं 07316 मुजफ्फरपुर से हुबली 7 जून से 14 जून प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. वहीं 06221 मैसूर-मुजफ्फरपुर 10 जून को चलेगी. वहीं 06222 मुजफ्फरपुर-मैसूर 13 जून को मुजफ्फरपुर से खुलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >