लोक शिक्षा समिति के प्रांतीय संस्कृति महोत्सव महाभियान की शुरुआत

विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिया जाएगा

मुजफ्फरपुर. भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय व सरस्वती विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को लोक शिक्षा समिति की ओर से प्रांतीय संस्कृति महोत्सव महाभियान की शुरुआत की गयी. प्रदेश सचिव रामलाल सिंह व विभाग निरीक्षक ललित राय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्रभारी प्राचार्य राजेश वर्मा व रविंद्र राय ने कार्यक्रम में भूमिका निभायी. वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत देश के सभी छात्रों, अध्यापकों एवं नागरिकों को अपनी सभ्यता व संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए. इसके लिए संस्कृति बोध परियोजना पर प्रदेश सचिव और विभाग निरीक्षक ने सभी विद्यालय व महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. कहा कि शहर के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालय व विवि के विद्यार्थियों को इसकी जानकारी संस्कृति बोध परियोजना पुस्तक देकर और उनका मूल्यांकन एक परीक्षा लेकर किया जाएगा. इसके बाद उत्तीर्ण और शामिल हुए सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >