Tree Rakhi festival: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय दिघड़ा में गुरुवार को एक अनूठे और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक सुधाकर ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस 'रखी महोत्सव' के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने परिसर में लगे विभिन्न वृक्षों को राखियां बांधीं और पर्यावरण संरक्षण का दृढ़ संकल्प लिया. छात्राओं ने पेड़ों को अपना सच्चा रक्षक मानते हुए सदैव उनकी देखभाल करने का वचन दिया और कहा कि पेड़ों की रक्षा करके ही हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दे सकते हैं.
Raksha Bandhan: प्रकृति को माना सच्चा रक्षक, रोपे जाएंगे नए पौधे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक सुधाकर ठाकुर ने कहा कि पेड़-पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं. जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का वचन लेते हैं, ठीक उसी तरह प्रकृति और हरियाली की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है. उन्होंने सभी बच्चों को अपने घरों के आसपास कम से कम एक नया पौधा लगाने और उसकी पूरी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया.
children tree plantation: शिक्षकों और ग्रामीणों की सराहनीय भागीदारी
इस पर्यावरण हितैषी आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार, राहुल राज, चंदन कुमार गौरव, पूनम कुमारी प्रसाद, शक्ति सिंह आर्य, रीता कुमारी, कविता चौधरी, ममता कुमारी, माधवी सिंह, कंचन कुमारी, रेखा कुमारी, शदाॅ परवीन और निर्मला कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बच्चों के इस नायाब प्रयास और उनकी पर्यावरण के प्रति जागरूकता की स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी मुक्तकंठ से सराहना की
