स्पोर्ट्स फेस्टिवल का पोस्टर व वीडियो जारी

स्पोर्ट्स फेस्टिवल का पोस्टर व वीडियो जारी

मुजफ्फरपुऱ

स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा व योगा संस्थान द्वारा 19 से 22 दिसंबर तक ऐतिहासिक लंगट सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित किये जाने वाले द्वितीय मुजफ्फरपुर मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल का पोस्टर व वीडियो बुधवार को जारी किया. संस्था के पदाधिकारियों व खेल संघटनों के पदाधिकारियों द्वारा एलएस कॉलेज परिसर में बैठक के दौरान इसे जारी किया. मुजफ्फरपुर में खेल संस्कृति को विकसित करने व स्कूल में पढ़ने वाले लड़के व लड़कियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से खेलों के प्रति उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से इसका आयोजन होता है. इस वर्ष आठ खेल स्पर्धाओं – एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस व टग आफ़ वॉर की प्रतियोगिता बालक व बालिकाओं के लिए अंडर-10, 12, 14 व 16 आयु वर्ग में आयोजित होगी. इस आयोजन में 3500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >