मुजफ्फरपुर. जिले में इस साल डेंगू का मरीज बडी संख्या में बढने की आशंका जतायी गयी हैं. इसे लेकर जिले समेत 22 जिले में विशेष अलर्ट जारी किया गया है. अपर निदेशक डाॅ अशाेक कुमार ने जिला मलेरिया पदाधिकारी काे गाइडलाइन के साथ आवश्यक निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि अभी से ही बचाव के लिए तैयारी की जाये, ताकि मरीजों की जान बची रहे. वहीं सदर अस्पताल में दस और पीएचसी में दाे-दाे बेड डेंगू मरीजाें के लिए रिजर्व करने को कहा गया हैं. सभी बेड पर मच्छरदानी समेत अन्य सभी बचाव कार्य शुरू करने काे कहा गया है. जहां जरूरत हाे, वहां फाॅगिंग मशीन की खरीद राेगी कल्याण समिति के फंड से करने की अनुमति दे दी है. इसके इलावे जुलाई में एंटी डेंगू माह के रूम में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही जन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर काम करना है. वहीं नगरपालिका, नगर पंचायत और मुखिया से संपर्क कर उनका सहयाेग लिया जाना है. उनके सहयाेग से लारविसाइडल नामक दवा का छिडकाव करना है, ताकि लाेग छिडकाव कराने से रिफ्यूज नहीं कर सके. यहां बता दें कि पिछले वर्ष डेंगू के भयावह स्थिति काे देखते हुए इस वर्ष बचाव के लिए पहले ही इंतजाम किये जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
