आरडीएस कॉलेज के पास स्मैकियर पकड़ाया

आरडीएस कॉलेज के पास स्मैकियर पकड़ाया

मुजफ्फरपुर.

काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने आरडीएस कॉलेज के समीप गुरुवार को छापेमारी कर एक स्मैकियर को पकड़ा है. उसे थाने पर लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि उसके बारे में कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिल रही थी. पुलिस इसका सत्यापन करने में जुटी है. गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि वह संदिग्ध युवकों के साथ आरडीएस कॉलेज के समीप खड़ा है. पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया. थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है. इधर, नगर थाने की पुलिस ने भी चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा है. हालांकि, छानबीन के दौरान वह मानसिक रूप से बीमार पाया गया है. उसके परिजनों को बुलाकर थाने से पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >