मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सुरक्षा चाक-चौबंद: ऑपरेशन सिंदूर के तहत दूसरे दिन भी सघन तलाशी

Sindoor continued on the second day as well

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेलवे बोर्ड के हाई अलर्ट के बीच, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जीआरपी और आरपीएफ ने मिलकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया. जंक्शन के प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), यूटीएस और पीआरएस हॉल से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया, दक्षिणी और उत्तरी पार्किंग स्टैंड तथा मालगोदाम क्षेत्र तक गहन जांच की गयी. सुरक्षा बलों ने संदिग्ध व्यक्तियों और उनके बैगों की बारीकी से तलाशी ली. यात्रियों के टिकटों की भी जांच की गयी. इसके अतिरिक्त, प्लेटफॉर्म पर मौजूद स्टॉल संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और अनावश्यक भीड़ जमा न होने देने के सख्त निर्देश दिए गये.सोनपुर और समस्तीपुर रेल मंडलों में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पहले से ही हाई अलर्ट जारी है, जिसके तहत यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >