Muzaffarpur Newsप्लेटफॉर्म सात व आठ पर शेड निर्माण शुरू

प्लेटफॉर्म सात व आठ पर शेड निर्माण शुरू

नवंबर 2024 में प्लेटफॉर्म के जीर्णोद्धार के दौरान हटाये गये थे पुराने शेड

फरवरी से प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ था बिना शेड के

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या सात व आठ पर आखिरकार यात्रियों को बारिश और धूप से निजात मिलने वाली है. रेलवे ने शनिवार से इन प्लेटफॉर्मों पर शेड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है. यह कार्य प्लेटफॉर्म के पश्चिमी हिस्से से शुरू हुआ है और उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में पूरा हो जायेगा. शनिवार को दो स्पैन के बीच शेड लगाने का काम किया गया.

गौरतलब है कि नवंबर में सीटीबी को जोड़ने वाले आरओबी के निर्माण के दौरान प्लेटफॉर्म सात-आठ का जीर्णोद्धार किया गया था और पुराने शेड हटा दिये गये थे. फरवरी से इन प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों का परिचालन तो शुरू हो गया था, लेकिन शेड न होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी. यात्रियों की समस्या व शिकायत को देखते हुए रेलवे ने आखिरकार शेड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है. इस निर्माण कार्य के पूरा होने से सीतामढ़ी और बेतिया की ओर जाने वाले यात्रियों को आगामी बारिश के मौसम में भीगने और तेज धूप से परेशान होने से मुक्ति मिल जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >