मुजफ्फरपुर.
बीआरएबीयू के पीजी पुरुष छात्रावास संख्या तीन में पानी का गंभीर संकट है. छात्रों ने शिकायत की है कि छात्रावास संख्या छह में अवैध रूप से रह रहे पुलिसकर्मियों द्वारा सप्लाई पाइप में छेद करवाकर पानी खींचने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है. पुलिसकर्मियों के इस कार्य के चलते पानी का बहाव इतना कमजोर हो जाता है कि हॉस्टल के दूसरे और तीसरे तल्ले पर पानी नहीं पहुंच पाता. इससे छात्रों को कपड़े व बर्तन धोने के साथ ही नहाने में कठिनाई होती है. पानी की टंकी खाली रहने से आरओ से भी शुद्ध पेयजल की सप्लाई बाधित हो गयी है. मजबूरी में कई छात्र दूसरे हॉस्टलों में जाने को विवश हैं. शनिवार को छात्रों ने एक बार फिर विश्वविद्यालय प्रशासन से इस समस्या की शिकायत की है. छात्रों ने विवि से हॉस्टल संख्या तीन के लिए अलग से सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था करने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
