Muzaffarpur : स्कूल बस और ऑटो में टक्कर, ऑटो चालक की मौत

Muzaffarpur : स्कूल बस और ऑटो में टक्कर, ऑटो चालक की मौत

प्रतिनिधि, औराई सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग पर रून्नी टोल प्लाजा एवं सैदपुर के बीच शुक्रवार की दोपहर एक ऑटो व स्कूल बस में टक्कर हो गयी़ घटना में ऑटो चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में ऑटो के परखचे उड़ गये एवं वेल्डिंग मशीन से रॉड काटकर चालक को बाहर निकाला गया. मृत चालक की पहचान औराई थाना क्षेत्र की धरहरवा पंचायत के गोपालपुर चंदवारा निवासी संजीत राय (28) के रूप में हुई. लोगों ने बताया कि टेंपो लेकर चालक संजीत राय रून्नीसैदपुर से अपने घर जा रहा था़ सामने से रून्नीसैदपुर के एक निजी विद्यालय की बस तेज रफ्तार में आयी और टेंपो में ठोकर मार दी. हादसे के बाद घटनास्थल की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी़ं आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच को लगभग ढाई घंटे तक जाम रखा़ बाद में मुखिया पति प्रमोद पूर्वे एवं स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर सभी शांत कराया, जिसके बाद जाम खत्म हुआ. घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था़ शव को पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए सीतामढ़ी भेज दिया़ वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस तथा ऑटो को कब्जे में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >