30 जुलाई से शुरू होगा श्रावण मास, 23 साल बाद तीसरी सोमवारी को सोमवती नागपंचमी का दुर्लभ संयोग

भगवान शिव की उपासना का पवित्र श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा. इस बार 23 साल बाद सोमवती नागपंचमी का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो 17 अगस्त को पड़ेगा.

Shravan Month Muzaffarpur: भगवान शिव की उपासना का पवित्र श्रावण मास इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा. पूरे माह जिले के शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा. पं. प्रभात मिश्रा के अनुसार, सावन का आरंभ श्रवण नक्षत्र, आयुष्मान योग और सौभाग्य योग के शुभ संयोग में हो रहा है. इस बार सावन में चार सोमवारी पड़ेंगी, जबकि पहली सोमवारी से नवविवाहित महिलाओं का मधुश्रावणी महापर्व भी शुरू होगा.

23 वर्ष बाद बन रहा सोमवती नागपंचमी का विशेष संयोग

तीसरी सोमवारी (17 अगस्त) को सोमवती नागपंचमी का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो वर्ष 2003 के बाद पहली बार आया है.

सावन की तिथियां और मुख्य बिंदु:

  • शुरुआत और समापन: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक.
  • चार सोमवारी: पहली 3 अगस्त, दूसरी 10 अगस्त, तीसरी 17 अगस्त और चौथी 24 अगस्त को होगी.
  • विशेष संयोग: 17 अगस्त को सोमवार के दिन नागपंचमी का पड़ना अत्यंत शुभ माना जा रहा है.

महाकाल के बाद वैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाएंगी कृष्णा बम

आस्था की पर्याय 73 वर्षीया कृष्णा पांडेय उर्फ कृष्णा बम इस बार 2 अगस्त को नर्मदा से जलबोझी कर 130 किमी पैदल चलकर उज्जैन के महाकाल को जल चढ़ाएंगी. इसके बाद 8 अगस्त को सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगी. कृष्णा बम पिछले 41 वर्षों से डाक बम के रूप में बाबा धाम जा रही हैं और उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों की साइकिल यात्रा भी की है.

ये भी पढ़ें: एमआईटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, हरित ऊर्जा और शोध पर देशभर के वैज्ञानिकों का मंथन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

पिछले दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय. कला-संस्कृति, बाजार, लाइफस्टाइल और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. तथ्यों की शुद्धता, निष्पक्षता और खोजी पत्रकारिता इनकी लेखनी की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >