Muzaffarpur : सकरा के युवक की दिल्ली में मौत, शव पहुंचने पर माहौल गमगीन

Muzaffarpur : सकरा के युवक की दिल्ली में मौत, शव पहुंचने पर माहौल गमगीन

प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड के मझौलिया गांव निवासी मो इस्तेयाक (18) की दिल्ली में हुए दो पक्ष के हमले में बीचबचाव करने पर गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. वह मझौलिया गांव निवासी मो इस्लाम का पुत्र था. पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली से शुक्रवार को शव गांव लाया गया, जिसके बाद गांव में मातम पसर गया. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी. पूर्व पंसस भोला राम, मुखिया उषा देवी, समाजसेवी जवाहर लाल सिंह, रमेश यादव आदि लोगों ने परिजन से मिलकर सांत्वना दी. उसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को दफना दिया. परिजन ने बताया कि मो इस्तेयाक दिल्ली में काम सीखने गया था. काम के दौरान दो पक्ष आपस में धारदार हथियार लेकर भिड़ गया था. इस दौरान वह बीचबचाव करने गया था. इसी दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >