Muzaffarpur ration card KYC: सकरा प्रखंड के 4500 नए राशन कार्डधारकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. इन उपभोक्ताओं का केवाईसी पूरा नहीं होने के कारण जन वितरण प्रणाली की दुकानों से मिलने वाले मुफ्त अनाज पर रोक का खतरा मंडराने लगा है. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए विभाग ने प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं.
ration card: एमओ सविता कुमारी का सख्त निर्देश
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) सविता कुमारी ने क्षेत्र के सभी राशन डीलर्स और उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश जारी किया है. अधिकारियों का कहना है कि तय समयसीमा के भीतर औपचारिकता पूरी नहीं करने वाले परिवारों को सरकारी राशन योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा.
6300 में से 4500 नए उपभोक्ताओं का बाकी है सत्यापन
डीलर्स एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी और महबूब रजा ने जानकारी दी है कि प्रखंड में कुल 6300 उपभोक्ताओं के नाम राशन कार्ड से जुड़े हैं. इनमें से लगभग 4500 नए उपभोक्ताओं का केवाईसी होना अभी बाकी है. इसी तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकता के कारण राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है.
दुकानदारों से संपर्क कर जल्द पूरी करें प्रक्रिया
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता से तुरंत संपर्क करें. साथ ही, अपनी पहचान संबंधी जरूरी दस्तावेज जैसे परिचय पत्र साथ लेकर बिना किसी देरी के केवाईसी का काम पूरा करवा लें.
यह भी पढ़ें...मुजफ्फरपुर में सुहागरात के अगले दिन छीना मोबाइल, न्यूड फोटो से पति करने लगा ब्लैकमेल
