3 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा... मुजफ्फरपुर का टॉप-10 अपराधी गोलू चौधरी STF के हत्थे चढ़ा

बिहार STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के टॉप-10 वांटेड अपराधी गोलू चौधरी को गिरफ्तार किया है। 2021 के एक गोली मारकर लूटपाट मामले में यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

Golu Chaudhary Arrest: बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अपराधी गोलू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर उसे दबोचा.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

साहेबगंज का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के धनैया गांव निवासी गोलू चौधरी के रूप में हुई है. उसके पिता का नाम चतुर्भुज चौधरी बताया गया है. पुलिस के अनुसार, वह वर्ष 2021 में हुए गोली मारकर लूटपाट के मामले का मुख्य आरोपी है.

2021 में दिनदहाड़े हुई थी गोलीबारी और लूट

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 में नवलपुर कांटा मोड़ के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था.

इस मामले में मधुबनी निवासी विलास राम ने साहेबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत के मुताबिक, उनका पोता संजय राम अपने दो साथियों राहुल राम और संतोष कुमार के साथ बाइक से लौट रहा था.

चाबी मांगने के बाद मारी थी गोली

एफआईआर के अनुसार, अपराधियों ने बाइक रोककर चाबी मांगी. चाबी देने में थोड़ी देर होने पर आरोपियों ने संजय राम के पेट में गोली मार दी.

गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद बदमाश उसकी मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए. घायल संजय राम को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन कर पेट से गोली निकाली गई थी.

लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

घटना के बाद से गोलू चौधरी लगातार फरार था और अपनी पहचान छिपाकर पुलिस से बचता फिर रहा था. जिला पुलिस की सूची में उसका नाम साहेबगंज के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था.

सहयोगियों के बारे में पूछताछ जारी

एसटीएफ फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपी कहां हैं और अपराधी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan singh

चंदन सिंह बीते 12 सालों से क्राइम रिपोर्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. 2016 से लगातार प्रभात खबर के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दैनिक जागरण और भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के लिये योगदान दे चुके हैं. क्राइम रिपोर्टिंग में इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म पर अधिक फोकस. पत्रकारिता में मास्टर्स की पढ़ाई की है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >