मुजफ्फरपुर में दादा-पोती की बेरहमी से हत्या, बचाने पहुंचे बेटे को भी पीटा, आपसी रंजिश में वारदात

साहेबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुई दर्दनाक घटना में आपसी रंजिश के चलते दादा और पोती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हमले में भोला मियां के पुत्र मो. शमीम भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुजफ्फरपुर क्राइम: साहेबगंज थाना क्षेत्र के वार्ड-3 स्थित ब्लॉक गेट माई स्थान के पास मंगलवार की दोपहर आपसी रंजिश में दादा और पोती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतकों की पहचान 60 वर्षीय भोला मियां और उनकी नौ वर्षीय पोती अनब खातून के रूप में हुई है. घटना में भोला मियां के पुत्र मो. शमीम भी गंभीर रूप से घायल हो गये. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.

कमरे में सो रहे थे दादा और पोती

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब दो बजे भोला मियां अपनी पोती अनब खातून के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान साहेबगंज थाना रोड निवासी अलताब आलम (27) कथित रूप से घर में घुस गया और दोनों पर हमला कर दिया. हमले में भोला मियां की मौके पर ही मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल अनब को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी.

बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे पर भी हमला

हमले की आवाज सुनकर भोला मियां के पुत्र मो. शमीम मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया. आरोप है कि हमलावर ने उन पर भी हमला कर दिया. इसमें शमीम गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में आरोपित अलताब आलम के भी घायल होने की बात सामने आयी है. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है.

आपसी रंजिश में वारदात की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है. हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस घायलों से पूछताछ और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढे़ं:

मुजफ्फरपुर: मेले से लौट रहे अधेड़ को घेरकर मारी गोली, हाथ के आर-पार हुई बुलेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोविन्द प्रसाद

गोविन्द प्रसाद को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >