Muzaffarpur Camp News: जिले में आयोजित विशेष सहयोग शिविर के तहत आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. बीते 19 मई से शुरू हुए इस शिविर में अब तक लगभग 25 हजार नागरिकों ने आवेदन जमा कराए थे. सरकार की मुस्तैदी से अधिकांश मामलों का निष्पादन स्थानीय स्तर पर ही कर दिया गया है.
तीन नोटिस के बाद भी नहीं सुलझे पेचीदा मामले
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, करीब 25 हजार आवेदनों में से केवल 102 फरियादी ऐसे पाए गए, जिनके जटिल मामलों का निपटारा तीन बार नोटिस जारी किए जाने के बाद भी निचली सतह पर संभव नहीं हो सका. बाकी बचे सभी आवेदकों की शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान कर दिया गया है.
सीएम खुद करेंगे इन 102 मामलों की सुनवाई
जिन पेचीदा मामलों का निस्तारण जिला स्तर पर नहीं हो पाया है, उनकी सूची मुख्यमंत्री सचिवालय भेजी जा रही है. इन 102 मामलों की सुनवाई खुद मुख्यमंत्री करेंगे. इनमें भूमि सुधार के 28, पंचायती राज के 12, बिजली के 10, डेवलपमेंट हाउसिंग के 8, ग्रामीण विकास के 7, शिक्षा के 4 और अन्य विभागों के 33 मामले शामिल हैं.
एसएमएस से मिलेगी सुनवाई की तारीख
संबंधित शिकायतकर्ताओं को सुनवाई की तिथि और समय की जानकारी एसएमएस से दी जाएगी. जिलाधिकारी खुद इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे.
ये भी पढें: डॉक्टरों ने जिसे बताया लाइलाज, न्यूरोथेरेपी से दो महीने में पूरी तरह ठीक हुआ मासूम
