आठ को सीतामढ़ी होकर जायेगी सप्तक्रांति ट्रेन

सुगौली-नरकटियागंज दोहरीकरण कार्य को लेकर कई ट्रेनों का मार्ग बदला

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सुगौली-नरकटियागंज दोहरीकरण कार्य को लेकर समस्तीपुर मंडल के चनपटिया व साठी स्टेशनों पर एनआई कार्य के कारण ट्रेनों का मार्ग बदला गया है. 7 अगस्त को आनंद विहार से खुलने वाली 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल- सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी. 8 अगस्त को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी- रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी. वहीं गोरखपुर से खुलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, 7 अगस्त को गुवाहाटी से खुलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल- सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी. इस तरह से 6 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से खुलने वाली 19037 बांद्रा-बरौनी एक्सप्रेस, आठ अगस्त को बरौनी से खुलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलेगी. मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज चलनेवाली पैसेंजर ट्रेन को भी सोमवार से आठ अगस्त तक रद्द किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >