सिकंदरपुर में सड़क और नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ

Road and drain construction work

मुजफ्फरपुर.

वार्ड संख्या-14 सिकंदरपुर में श्यामा काली माई मंदिर से लेकर रामेश्वर सिंह के घर तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को महापौर निर्मला देवी साहू ने किया. इस दौरान वार्ड-14 के पार्षद अमित रंजन भी उपस्थित रहे. यह निर्माण कार्य लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. नई सड़क बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि नाला निर्माण से जल निकासी की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी. महापौर ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी सहायक होगी. पार्षद अमित रंजन ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगा. स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. बता दें कि योजना की लागत राशि 10.49 लाख रुपये हैं.

फोटो दीपक :::

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >