Muzaffarpur : सामाजिक न्याय परिचर्चा में राजद को मजबूत बनाने का संकल्प

Muzaffarpur : सामाजिक न्याय परिचर्चा में राजद को मजबूत बनाने का संकल्प

प्रतिनिधि, कुढ़नी सकरी-गोबरसही मार्ग पर बाकरपुर स्थित एक सभागार में प्रदेश राजद के निर्देश पर सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम ने की़ धन्यवाद ज्ञापन युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव ने किया. परिचर्चा में चुनाव, बूथ, संगठन, सोशल मीडिया एवं सामाजिक राजनीतिक परिस्थिति तथा पार्टी को मजबूती एवं तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया. इसमे मुख्य रूप से प्रदेश की ओर से गठित टीम में पूर्व मंत्री सह विधायक आलोक मेहता, पार्टी कोषाध्यक्ष सह विधायक मो कामरान, पूर्व विधायक सीताराम यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी, प्रदेश युवा मीडिया प्रभारी विक्रांत राय ने संबोधित किया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल सहनी, जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता, प्रदेश सचिव बबलू कुशवाहा, सुधीर यादव, सनत कुशवाहा, मो सज्जाद, अनीश सिंह, अहमद रजा, शंकर कुशवाहा, अनिल पासवान, रेणु सहनी, वीणा यादव, मनोज राम, अली रजा, उमाकांत यादव, शंभू सिंह, रामसागर सहनी, विश्वनाथ कुशवाहा, टिंकू कुशवाहा, आशुतोष यादव, मो ज़ुबैर, अक्षय राम, रवि यादव आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >