एलएस कॉलेज में पीजी के विभागों में बनेगी रिसर्च सेल

Research cells will be set up in PG departments at LS College

दीपक – 10

जूलॉजी विभाग को मिला नया अध्यक्ष

प्रो वेद प्रकाश दुबे बने विभागाध्यक्ष

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

लंगट सिंह कॉलेज में जूलॉजी विभाग को आखिरकार नया विभागाध्यक्ष मिल गया है.नये पदस्थापित सहायक प्राध्यापक डॉ वेद प्रकाश दुबे को जूलॉजी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है. प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए विवि प्रशासन का आभार जताया.

उन्होंने कहा कि विभाग में लंबे समय से कोई भी नियमित शिक्षक नहीं था. इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी. अब डॉ दुबे की नियुक्ति से छात्रों के पठन-पाठन व विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी. प्राचार्या ने नये विभागाध्यक्ष को सैद्धांतिक के साथ-साथ प्रैक्टिकल कक्षाओं का भी सही तरीके से संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बताया कि कॉलेज में पीजी की पढ़ाई वाले सभी विभागों में रिसर्च सेल स्थापित करने की योजना है. इसके अलावा, छात्रों को नेट परीक्षा की तैयारी के लिए भी सुविधा देने के प्रयास कर रहे हैं. मौके पर प्रो टीके डे, प्रो राजेंद्र प्रसाद, प्रो शैलेंद्र सिन्हा व आनंद शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >