मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव में भाग लेने के लिए 15 मार्च तक होगा रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव में भाग लेने के लिए 15 मार्च तक होगा रजिस्ट्रेशन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

राज्य के कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के बीच स्थानीय खेल से लेकर विश्व स्तर के खेल के बारे में ज्ञान प्रदर्शित करने व मित्रवत प्रतिस्पर्धा भावना को जागृत करने के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकार की ओर से मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. इसमें खेल संबंधित प्रश्नोत्तरी होगी. तीन चरण में प्रतियोगिता होगी. प्रथम जिला स्तरीय, दूसरा बिहार के नौ प्रमंडल में एक दिवसीय लिखित व ऑन स्टेज, तीसरे में पटना में आयोजित होगा. इसमें भाग लेने के लिए 1 से 15 मार्च तक बीएसएसए की अधिकारिक वेबसााइट पर नि:शुल्क पंजीयन होगा. इस संबंध में प्राधिकारण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने सूबे के सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा है. प्रतियोगिता में अधिक भागीदारी को लेकर जिला स्तरीय अयोजन समिति गठित की जायेगी. इसमें डीडीसी कार्यकारी अध्यक्ष होंगे, सदस्य में डीइओ, डीएसओ, उपाधीक्षक व अधीक्षक शारीरिक शिक्षा, जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी व डीएम द्वारा मनोनीत सदस्य शामिल होंगे. प्रतियोगिता के दूसरे चरण में प्रमंडल के मुख्यालय में राज्य के सभी नौ प्रमंडल में निर्धारित तिथि पर एक दिवसीय प्रतियोगिता सह पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा.

प्रतिभागिता की योग्यता और दूसरे चरण की तिथि

सभी सरकारी व निजी स्कूल के कक्षा 6 से 12 के छात्र भाग ले सकते हैं, जिन्होंने 2025 में 12वीं की परीक्षा दी है वह भी योग्य हैं. प्रत्येक टीम में अधिकतम दो छात्रा, टीम के दोनों प्रतिभागी एक स्कूल के अनिवार्य होंगे, दोनों प्रतिभागी एक ही कक्षा या अलग कक्ष के हो सकते हैं. दूसरे चरण में प्रमंडल स्तर पर दरभंगा में 28 मार्च, तिरहुत में 29 मार्च, सारण में 30 मार्च, भागलपुर 5 अप्रैल, मुंगेर 6 अप्रैल, कोसी 9 अप्रैल, पूर्णिया 10 अप्रैल, मगध 12 अप्रैल, पटना में 13 अप्रैल को होगा. तीसरे चरण का कार्यक्रम 14 अप्रैल को पटना में होगा. सभी प्रतिभागी को पंजीकरण अनिवार्य है. बीएसएसए के विभागीय वेबसाइट पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन होगा. पंजीकरण के दौरान टीम के दोनों सदस्यों की जानकारी एक फॉर्म में देना अनिवार्य है. पंजीकरण के समय दोनों प्रतिभागियों के नाम, स्कूल व कक्षा, माता पिता का नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल, आधार, फोटो, प्रत्येक फोटो जेपीईजी फॉरमेट व उनकी साइज अधिकतम 30 केबी मात्र होनी चाहिए. पंजीकरण के बाद टीम के दोनों सदस्यों को पंजीकृत ईमेल पर यूजरनेम व पासवर्ड दिया जायेगा. उसी के उपयोग के ऑनलाइन राउंड्स में भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >