पीजी के लिए विश्वविद्यालय में रिकॉर्ड आवेदन

पीजी के लिए विश्वविद्यालय में रिकॉर्ड आवेदन

मुजफ्फरपुर. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2024-26 में नामांकन के लिए अबतक के रिकार्ड के अनुसार सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. 25 हजार 600 छात्र-छात्राओं ने पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. 11 हजार से अधिक सीटों पर दाखिला लिया जाना है. 25 जनवरी तक आवेदन लिया जाना था, लेकिन पेंडिंग परिणाम के कारण आवेदन से वंचित रह गये स्टूडेंट्स की ओर से आवेदन की तिथि विस्तारित करने का अनुरोध किया गया है. ऐसे में विश्वविद्यालय ने तिथि विस्तारित करने का प्रस्ताव दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >